फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: प्रेमिका के साथ तीन दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप, बीच सड़क पर तड़पता छोड़ फरार हुए वहशी

Wed, 26 Sep 2018 08:13 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
rape - फोटो : demo pic
विज्ञापन

हरिद्वार के भेल के सेक्टर नंबर-दो में एक युवक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर महिला मित्र के साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने पीड़िता को मुंह खोलने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

विज्ञापन


स्थानीय पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गैंगरेप के आरोपी तीनों दोस्तों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। मूल रूप से बिजनौर की देहात कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली दो सगी बहनें दो वर्ष से हरिद्वार में रह रही हैं।

इनमें से सिडकुल की एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत एक युवती की पड़ोस के रहने वाले शादीशुदा व्यापारी से दोस्ती हो गई। तीन महीने से चल रही दोस्ती के चलते मंगलवार को व्यापारी ने महिला मित्र को अपने साथ घूमने ले जाने की पेशकश रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आरोप है कि महिला मित्र को लेकर व्यापारी सीधे भेल सेक्टर दो में रहने वाले अपने दोस्त के कमरे पर पहुंचा। जहां पहले से ही दोनों दोस्त मौजूद थे। आरोप है कि तीनों ने जबरन उसके साथ रेप किया और फिर उसे भगत सिंह चौक के पास छोड़कर चले गए।

आरोप है कि धमकी भी दी गई कि उसने यदि इस बारे में किसी को बताया तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। देर रात अपनी बहन के साथ कोतवाली रानीपुर पहुंची पीड़िता ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।

एसएसआई राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी भेल कारखाने में ठेकेदारी करने वाले दोनों आरोपी निवासी धीरवाली के खिलाफ गैंगरेप समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें