फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कोबरा गैंग के दो विदेशी ड्रग पैडलर समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

Wed, 03 Jun 2026 07:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- दून में हाई प्रोफाइल पार्टियों में कोकीन सप्लाई करने आए थे तीनो आरोपी, 20.92 ग्राम कोकीन बरामद
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

देहरादून। दून पुलिस ने कोबरा गैंग से जुड़े दो विदेशी नागरिकों समेत तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 20.92 ग्राम अवैध कोकीन बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी देहरादून की हाई प्रोफाइल पार्टियों में कोकीन की सप्लाई करने की तैयारी में थे।

थाना राजपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि कोबरा गैंग से जुड़े कुछ ड्रग पैडलर राजपुर क्षेत्र में सक्रिय हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान जोहड़ी रोड स्थित पुरानी मजार के पास स्कूटी सवार दो विदेशी नागरिकों को 9.15 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं सीआईएसएफ तिराहा, ओल्ड मसूरी रोड के पास एक कार सवार आरोपी को 11.77 ग्राम कोकीन के साथ दबोच लिया गया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी और कार को भी सीज किया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार विदेशी तस्करों की पहचान माइकल इक्का मेकसन (25) और लेविकिरी वानिकी (24) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सूडान के निवासी हैं और वर्तमान में देहरादून में रह रहे थे। तीसरे आरोपी की पहचान जावेद आलम (37) निवासी देवबंद, सहारनपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में विदेशी आरोपियों ने बताया कि वे कोबरा गैंग के सक्रिय सदस्य हैं और दिल्ली से कोकीन लाकर विभिन्न शहरों में अपने एजेंटों के माध्यम से सप्लाई करते हैं। उन्होंने बताया कि बरामद कोकीन उन्हें एक विदेशी नागरिक फ्रान्जी ने उपलब्ध कराई थी। वहीं जावेद आलम ने कोकीन दिल्ली के जॉन नामक व्यक्ति से लेने और उसे देहरादून में कालिंस नामक ड्रग पैडलर के साथ सप्लाई करने की बात स्वीकार की। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को 2,500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
-

सूडान से लाल सागर के रास्ते भारत पहुंचता है कोकीन

दून में पकड़े गए कोबरा गैंग के विदेशी सदस्य सूडान मूल के हैं। सूडान कोकीन तस्करी के लिए एक ट्रांजिट हब के रूप में मशहूर है। वहां दक्षिण अमेरिकी देशों से आने वाली कोकीन को सूडान के रास्ते खाड़ी देशों और यूरोप भेजा जाता है। लाल सागर (रेड सी) के रास्ते इसे अरब सागर और फिर वहां से भारत भेजा जाता है। गृहयुद्ध के चलते सूडान की कानून प्रवर्तन क्षमताएं बेहद कमजोर हो गई हैं जिसका फायदा उठाकर अंतरराष्ट्रीय आपराधिक सिंडिकेट इस मार्ग का उपयोग कर रहे हैं। साल 2023 में भड़के सैन्य संघर्ष के बाद से सूडान की नारकोटिक्स कंट्रोल संस्थाएं कमजोर हो चुकी हैं जिससे वहां कोई निगरानी नहीं है।
विज्ञापन


-

देशभर में सप्लाई करते थे दून में पकड़े गए तस्कर

पूछताछ में विदेशी नागरिकों ने बताया कि वह कोबरा गैंग के सक्रिय सदस्य हैं अक्सर अपने देश सूडान से देहरादून आते जाते रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा डिमांड के हिसाब से कोकीन दिल्ली से लाकर देश के अलग-अलग हिस्सों में अपने एजेंटो/पैडलरों को सप्लाई की जाती है। दून में भी राजपुर क्षेत्र में आयोजित होने वाली पार्टियों में कोकीन सप्लाई करने की तैयारी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें