फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2023: देहरादून से जाने वाली कई ट्रेनों में वेटिंग 300 पार, बसों में भी यात्रियों की भरमार

Thu, 09 Nov 2023 08:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

दीपावली पर घर जाने वालों की भीड़ रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर शुक्रवार शाम से और बढ़ जाएगी। अभी से लोग अपनी सीट बुक कराने को लेकर परेशान हैं, जिनकी टिकट ट्रेन में कन्फर्म नहीं है, वह लोग बस में विकल्प तलाश रहे हैं।
विज्ञापन
देहरादून रेलवे स्टेशन पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली पर्व के तीन दिन बाकी हैं। ऐसे में राजधानी से जाने वाली सभी ट्रेनों में आरक्षित कोटे की बुकिंग फुल हो चुकी है। दून से मुजफ्फरनगर, गोरखपुर और हावड़ा जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग 300 पार हो गई है। दिल्ली और वाराणसी जाने वाली ट्रेनों में भी भारी भीड़ है। कमोबेश यही स्थिति बसों की भी है। देहरादून से जाने वाली बसें फुल होकर जा रही हैं। परिवहन निगम ने यात्रियों की संख्या को देखते हुए 30 अतिरिक्त बसें संचालित करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


दीपावली पर घर जाने वालों की भीड़ रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर शुक्रवार शाम से और बढ़ जाएगी। अभी से लोग अपनी सीट बुक कराने को लेकर परेशान हैं, जिनकी टिकट ट्रेन में कन्फर्म नहीं है, वह लोग बस में विकल्प तलाश रहे हैं। दिल्ली समेत अन्य लंबे रूट पर वॉल्वो और जनरथ एसी बस की ज्यादातर सीट आनलाइन बुक हो जा रही हैं। ऐसे में साधारण बस में भी भीड़ बढ़ रही है। इसी को देखते हुए परिवहन निगम त्योहारी सीजन में 30 अतिरिक्त बस चलाएगा।

उत्तराखंड स्थापना दिवस 2023: कोशिशें तमाम...फिर भी 23 साल में पहाड़ नहीं चढ़ पाए विशेषज्ञ डॉक्टर
विज्ञापन


प्रोत्साहन योजना से पाएंगे लक्ष्यI
दीपावली पर बस संचालन में कोई समस्या न हो, इसलिए परिवहन कर्मियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। परिवहन निगम ने बिना छुट्टी काम करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन योजना के तहत नकद राशि इनाम में देने का निर्णय लिया है। योजना के अंतर्गत मैदानी मार्गों पर चालक एवं परिचालक को 10 दिन में 2750 किमी बस संचालन करना होगा। पर्वतीय व मैदानी मिश्रित मार्ग के लिए 2200 किमी, पर्वतीय मार्ग के लिए 1980 किमी बस संचालन अनिवार्य होगा। प्रोत्साहन योजना पांच से 15 नवंबर तक जारी रहेगी।
विज्ञापन


डग्गामार और प्राइवेट बस में बढ़ गया किरायाI
बस और ट्रेन में बुकिंग फुल होने के कारण प्राइवेट वाल्वो और डग्गामार वाहन चालकों की मौज आ गई है। सरोवर होटल के पास से चलने वाली प्राइवेट बस में लोग दोगुने से ढ़ाई गुना कीमत में टिकट खरीद रहे हैं। रोडवेज अधिकारियों की मानें तो इस बार फेस्टिव सीजन के लिए आईएसबीटी के आस-पास वाले इलाकों में करीब 50 डग्गामार वाहन अपने सर्विस देने के लिए तैयार हैं। यह बताया जा रहा है कि दूसरे राज्यों के लिए जाने वाले यात्रियों को साढ़े तीन सौ का टिकट साढ़े सात सौ तक में बेचा जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें