फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2023: देहरादून के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाई-फाई रेफ्रिजरेटर छाए, इको फ्रेंडली उत्पाद की ज्यादा मांग

Thu, 09 Nov 2023 08:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्पादों पर कई आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। ईएमआई के माध्यम से भी लोग अपनी मन पसंद उत्पाद खरीद सकते हैं। अधिकांश ग्राहक इको फ्रेंडली उत्पादों की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
विज्ञापन
खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनतेरस और दीपावली पर लोग इलेक्ट्रॉनिक सामान की की थी खरीदारी कर रहे हैं। इस बार वाईफाई रेफ्रिजरेटर सहित इको फ्रेंडली उत्पाद की ज्यादा मांग है। पलटल बाजार, धामावाला, धर्मपुर, इंदिरा कॉलोनी आदि बाजारों में स्थित शोरूम में ग्राहकों की भीड़ लग रही है। इस बार कई तरह के फीचर्स के साथ उत्पाद उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


विक्रेता नमन ने बताया कि उत्पादों पर कई आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। ईएमआई के माध्यम से भी लोग अपनी मन पसंद उत्पाद खरीद सकते हैं। अधिकांश ग्राहक इको फ्रेंडली उत्पादों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। यह उत्पाद बिजली की कम खपत करते हैं। इको फ्रेंडली वाई-फाई रेफ्रिजरेटर, एलईडी, वॉशिंग मशीन, इंडक्शन चूल्हा, बल्ब, टेबल लैंप, एसी, एलईडी बल्ब, पावर पिक्सल लड़ियां की अच्छी मांग है।

Dehradun: सार्वजनिक घोषित होंगी शहर की 208 सड़कें, लोनिवि ने नगर निगम को सौंपी सूची, निगम ने शुरू की प्रक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन के प्रति कम दिख रहा रुझानI
ऑनलाइन कंपनी भी ग्राहकों के लिए कई आकर्षित करने वाले ऑफर लेकर आ रही हैं, लेकिन इसके प्रति रुझान कम ही दिख रहा है। अधिकांश ग्राहक सीधे बाजार से ही खरीदारी करने में रूचि ले रहे हैं। ग्राहक विकास शर्मा ने बताया कि शॉप से खरीदारी करने में उत्पाद के बेहतर चयन की सुविधा होती है। अनेक तरह की वैरायटी में मन पसंद उत्पाद का आसानी से चुनाव किया जा सकता है। जबकि, ऑनलाइन शॉपिंग में यह एक सीमित दायरे तक है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें