फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कल से तीन दिवसीय राज्य पैरा गेम्स

विज्ञापन
विज्ञापन
पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से राजधानी दून में तीन दिन राज्य पैरा गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। पैरा खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 28 से 29 मार्च तक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले पैरा गेम्स में प्रदेश के 13 जिलों की टीमें भाग लेंगी। आयोजक सचिव प्रेम कुमार ने बताया कि पैरा गेम्स के तहत पैरा एथलेटिक्स, पावरलिफ्टिंग, बैडमिंटन, वॉलीबाल और टेबल टेनिस की स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में करीब 150 पैरा खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे। खिलाड़ियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 मार्च तय की गई है। आज प्रदेशभर की टीमें दून पहुंचेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें