फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 10 से 12 अक्तूबर तक होगा गोरखा दशै दिवाली महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
वीर गोरखा कल्याण समिति के तीन दिवसीय गोरखा दशै दिवाली सांस्कृतिक महोत्सव व राजकीय मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 10 से 12 अक्तूबर तक महोत्सव व मेले का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में रविवार को समिति की ओर से बैठक की गई।
विज्ञापन




महेंद्र ग्राउंड, गढ़ी कैंट में होने वाले महोत्सव व मेले में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। समिति के अध्यक्ष कमल थापा ने बताया, बीते साल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महोत्सव को उत्तराखंड का राजकीय मेला घोषित किया गया था। इस साल राजकीय मेला की तैयारी बड़ी धूमधाम से की जा रही हैं। मेले में लोगों को मेघालय, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, असम के साथ-साथ गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी और नेपाली संस्कृति की सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। साथ ही लोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्वाद ले पाएंगे। बैठक में समिति की वरिष्ठ उपाध्यक्ष उर्मिला तामाड, कर्नल माया गुरुंग, विशाल थापा, टेकु थापा, देविन शाही, आशु थापा, करमिता थापा, लोकेश बन, सोनू गुरुगं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें