प्राथमिक विद्यालय हरिपुर में लगाए गए आधार शिविर में आए क्षेत्रवासी। स्रोत जागरूक पाठक
हरबर्टपुर। नगर पालिका क्षेत्र के हरिपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में तीन दिवसीय आधार सेवा शिविर की शुरुआत की गई। सभासद मोहन सिंह राठौर ने कहा कि शिविर से स्थानीय लोगों को अपने बच्चों के आधार कार्ड की त्रुटियों को ठीक कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से तीन दिनों तक चलने वाले शिविर में आधार कार्ड संबंधी समस्याओं के समाधान कराने की अपील भी की। इस अवसर पर सभासद मनीष कुमार, दिनेश कुमार, अनिल कुमार, मामचंद आदि उपस्थित रहे। संवाद