फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अनुशासनहीनता पर कांग्रेस के तीन नेता किए गए निष्कासित, पार्टी विरोध गतिविधि पर कार्रवाई

Mon, 06 Jul 2026 08:26 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

अनुशासनहीनता पर कांग्रेस के तीन नेता निष्कासित किए गए हैं। पिथौरागढ़ में परिवर्तन संकल्प कार्यक्रम में पार्टी विरोध गतिविधि पर कार्रवाई कराई गई।

विज्ञापन
congress flag - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पिथौरागढ़ जिले के तीन नेताओं को अनुशासनहीनता करने पर पार्टी से निष्कासित किया है। इन नेताओं की प्राथमिक सदस्यता निरस्त कर छह साल के लिए बाहर का रास्ता दिखाया गया। प्रदेश कांग्रेस महासचिव संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि 30 जून को पिथौरागढ़ में परिवर्तन संकल्प कार्यक्रम में व्यावधान करने व पार्टी विरोध गतिविधि को राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गंभीरता से लिया है।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र लुंठी, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी व दीपक लुंठी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते छह वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया। पार्टी की ओर से तीनों नेताओं को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया था।

ये भी पढ़ें...Dehradun: समर प्रोग्राम में बेटी का दाखिला कराने वुडस्टॉक पहुंचे शाहिद कपूर, प्राकृतिक सुंदरता का भी लिया आनंद

जिला कांग्रेस कमेटी पिथौरागढ़ से मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई थी, जिसके आधार पर तीनों नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। प्रदेश महासचिव संगठन भंडारी ने कहा, कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है। इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी पार्टी अनुशासन की लाइन पार करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें