देहरादून से मुंबई या फिर चेन्नई होते हुए कोच्चिवेली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। मेरठ से दौराला के बीच नॉन इंटरलाकिंग के चलते जिन ट्रेनों का संचालन तीन से 16 जुलाई तक के लिए बंद किया गया था। रेलवे ने उनमें से कई ट्रेनों का संचालन परिवर्तित रूट से शुरू कर दिया है।
देहरादून स्टेशन अधीक्षक करतार सिंह ने बताया कि जिन ट्रेनों का संचालन बहाल किया गया है उसमें देहरादून से बांद्रा जाने वाले एक्सप्रेस, देहरादून- कोच्चिवेली एक्सप्रेस, देहरादून-ओखा उत्तरांचल एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं।
देहरादून से इंदौर और देहरादून से उज्जैन जाने वाली ट्रेनों के संचालन में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सात जुलाई को जाने वाली कोच्चिवेली -देहरादून एक्सप्रेस बाया हजरत निजामुद्दीन-शामली-टपरी होते हुए देहरादून आएगी।