फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिडंत में तीन युवकों की दर्दनाक मौत, शव की हालत देख सहम गई पुलिस

Fri, 29 Sep 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सेलाकुई
विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात अज्ञात वाहन के कुचले जाने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। इस दौरान शव की हालत देखकर वहां खड़े लोग और पुलिसकर्मी भी सहम गए।
विज्ञापन


सहसपुर निवासी मनखार (20) पुत्र रहमान, आमिर (24) पुत्र आलिम और आदाब (22) पुत्र आकिल रात करीब 10 बजे एक बाइक पर सेलाकुई से घर जा रहे थे। चोर खाला पुल के समीप सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिर गए।

तभी पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उनको कुचल दिया, जिससे मनखार और आमिर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शादाब को सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात उप निरीक्षक पुनीत सोनी ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें