फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चोरी के आभूषण व सामान के साथ तीन गिरफ्तार

Thu, 21 Aug 2025 02:25 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई थाना क्षेत्र के भाऊवाला निवासी एक दूरभाष कंपनी के राज्य प्रमुख के बंद घर से आभूषण, नकदी और अन्य सामान चोरी करने वाले पिथौरागढ़ निवासी गौरव सिंह, देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र निवासी अंकित पंवार और सेलाकुई निवासी सूर्य प्रताप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से आभूषण और अन्य सामान बरामद कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी गौरव सिंह दिल्ली में शेफ है। उसने चोरी की योजना तैयार की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
सेलाकुई थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि भाऊवाला के रामपुर के अनसूया मार्ग की गली नंबर-4 निवासी शशांक गुरंग के घर चोरी हो गई थी। उन्होंने बताया था कि सात अगस्त को वह कंपनी के कार्य से रुड़की गए थे। 10 अगस्त को जब वापस लौटे तो उन्हें चोरी का पता चला।

थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा की फुटेज से आरोपियों की पहचान की। 18 अगस्त को पुलिस ने थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा। पुलिस ने तीनों से पूछताछ की।
विज्ञापन

बुधवार को तीनों ने कबूल किया कि उन्होंने भाऊवाला स्थित घर से आभूषण, नकदी और सामान चोरी किए थे। बताया कि तीनों दोस्त है और नशे के आदी है। गौरव सिंह दिल्ली में शेफ है। वह उनसे मिलने सेलाकुई आया था। उसने ही चोरी की योजना तैयार की। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के पास जेवर, एक लैपटॉप और एक टीवी मिला है। तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें