फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: कार्यशाला में चोरी के आरोप में यूपी के दो गैंगस्टर समेत तीन दबोचे, जेल से छूटने के बाद की थी वारदात

Tue, 25 Mar 2025 05:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

मेहूंवाला माफी नया नगर के रहने वाले राशिद मलिक ने शिकायत की थी कि शिमला बाईपास स्थित उनकी मोटर कार्यशाला में चोरी हो गई है। चोरों ने वहां से नकदी और कुछ सामान चोरी कर लिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटेलनगर क्षेत्र में मोटर कार्यशाला में हुई चोरी के आरोप में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के दो गैंगस्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ लूट, डकैती, चोरी आदि के कई मुकदमे दर्ज हैं। तीनों आरोपी पिछले साल डकैती में जेल गए थे। हाल ही में वे सब जेल से बाहर आए और देहरादून में चोरी की घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मेहूंवाला माफी नया नगर के रहने वाले राशिद मलिक ने शिकायत की थी कि शिमला बाईपास स्थित उनकी मोटर कार्यशाला में चोरी हो गई है। चोरों ने वहां से नकदी और कुछ सामान चोरी कर लिया था। पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। इस तरह की घटनाओं में जेल जा चुके आरोपियों का भी सत्यापन किया गया। इसी बीच टीम ने रविवार रात को सहारनपुर के बरगद कॉलोनी के रहने वाले साबजे, खाता खेड़ी स्वराज कॉलोनी निवासी बिलाल और रुड़की के तेलीवाला निवासी आरिफ को गिरफ्तार कर लिया।

Chardham Yatra 2025: बदरीनाथ-केदारनाथ में ऑनलाइन पूजा बुकिंग 15 अप्रैल से, जानिए कितना रहेगा शुल्क
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के पास से कार की दो बैटरी और आठ हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि तीनों यहां पर मजदूरी ढूंढने के बहाने दुकानों की रैकी करते थे। गैंग का सरगना बिलाल है। तीनों आरोपी पिछले साल सहारनपुर में डकैती के मामले में जेल गए थे। करीब 15 दिन पहले ही जमानत पर बाहर आए हैं। इनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से दो आरोपियों पर गैंगस्टर के मुकदमे भी दर्ज हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें