फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल में रातभर फंसे रहे तीन अमेरिकी पर्यटक, पुलिस ने सुरक्षित निकाला

Sun, 23 Feb 2020 08:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस टीम ने रेसक्यू कर बचाया
  • ऋषिकेश जा रहे थे, पार्क दिखाई दिया तो अंदर चले गए
  • अंधेरा होने पर भटक गए थे रास्ता, तीनों रुके हैं मसूरी में
विज्ञापन
राजाजी टाइगर रिजर्व से बचाए गए अमेरिकी टूरिस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजाजी नेशनल पार्क में अमेरिका के तीन नागरिक रातभर फंसे रहे। सूचना पर क्लेमेंटटाउन थाने की पुलिस ने बचाव अभियान चलाकर तीनों को सुरक्षित निकाला। पुलिस के इस प्रयास की प्रशंसा हो रही है।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार शाम एक इनोवा कार को भंदूवाला, डोईवाला-दूधली मार्ग में खड़ी कर तीन विदेशी नागरिक राजाजी नेशनल पार्क के अंदर जंगल में चले गए थे। रविवार सुबह तक जब ग्रामीणों ने कार वहीं खड़ी देखी तो उन्हें संदेह हुआ।

पता चला कि विदेशी नागरिक जंगल से वापस ही नहीं आए हैं। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस को दी। मामला विदेशी नागरिकों से जुड़ा होने के कारण थानाध्यक्ष नरोत्तम बिष्ट ने कप्तान डीआईजी अरुण मोहन जोशी, एसपी सिटी श्वेता चौबे और सीओ सदर अनुज कुमार को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के नेतृत्व में थाना क्लेमेंटटाउन पुलिस ने पार्क के सुरक्षाकर्मियों के साथ राजाजी पार्क के जंगल में सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने लगभग सात घंटे की मशक्कत के बाद तीनों विदेशी नागरिकों को सुरक्षित निकाला।

विदेशियों की पहचान इथान (39), टोबायस जॉन (42) और मार्क एंड्र्यू (43) के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह तीनों मसूरी के वुडस्टॉक स्कूल के क्लिफटन हॉस्टल में परिवार सहित रुके हुए हैं। वह ऋषिकेश घूमने जा रहे थे। रास्ते में उन्हें राजाजी पार्क दिखाई दिया तो वह कार खड़ी कर अंदर घूमने चले गए। अंधेरा होने के कारण वह रास्ता भटक गए थे। तीनों विदेशी नागरिकों ने पुलिस का आभार जताया।

पुलिस ने विदेशियों को सुरक्षित निकालने में बेहतरीन कार्य किया है। विदेशियों की जैसे ही राजाजी पार्क के जंगल में फंसने की सूचना मिली, तत्काल सर्च अभियान शुरू किया। विदेशियों को ढूंढने और उन्हें सुरक्षित बचाने में पुलिस को करीब सात घंटे लगे।
-अरुण मोहन जोशी डीआईजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें