ग्राम जीवनगढ़ निवासी एक महिला ने ग्राम प्रधान के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपी उनके बेटे के साथ एक नाबालिग की जबरन शादी कराना चाहते हैं। विराध करने पर धमकियां दी जा रही हैं।
ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर सात निवासी हसीना पत्नी अली अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि ग्राम निवासी मुस्तफा, अनीस, यूनुस, नफीस पुत्र सलीम व ग्राम प्रधान सारा सहुैल के पति सुहैल पाशा मेरे बेटे के साथ एक चौदह वर्षीय लड़की का विवाह कराना चाहते हैं। इसके लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें...Digital Arrest: डीएसपी साइबर के एक वीडियो मैसेज से कंगाल होने से बच गया व्यक्ति...रंग लाया अमर उजाला का प्रयास
महिला का आरोप है कि ऐसा नहीं करने पर उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। महिला ने बताया कि उसके पुत्र का विवाह सात महीने पहले ही हो चुका है। कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।