प्रोटोकॉल अधिकारी ने इस संबंध में तुरंत देहरादून के एसएसपी अरुण मोहन जोशी को जानकारी दी। सीएम के मोबाइल फोन पर आई इस धमकी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। देहरादून पुलिस की ओर से हरिद्वार के एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस से संपर्क साधा गया।
देर शाम इस संबंध में प्रोटोकॉल अधिकारी की ओर से अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रभावी धाराओं में केस दर्ज करा दिया गया। एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने बताया कि सीआईयू की टीम जानकारी जुटा रही है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉयड से चेकिंग
एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने बताया कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है। हरकी पैड़ी पर बम निरोधक दस्ते और डॉग स्कवॉयड से चेकिंग कराई जा रही है। सिविल पुलिस और एलआईयू को भी सक्रिय कर दिया गया है।