फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के मोबाइल पर हरकी पैड़ी उड़ाने की धमकी देने वाले केशवानंद की मांग हुई पूरी

Wed, 20 Nov 2019 12:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • हरिद्वार कोतवाली प्रभारी की पहल रंग लाई
विज्ञापन
केशवानंद - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के मोबाइल फोन पर धमकी देने के आरोपी केशवानंद नौटियाल को आखिरकार उसका आधार कार्ड मिल गया। हरिद्वार कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी की पहल पर यह संभव हुआ। हैरत की बात यह थी कि आधार कार्ड की प्रक्रिया केशवानंद पहले ही पूरी कर चुका था, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि आधार कार्ड उसे मिलेगा कैसे।

विज्ञापन

 
बीती 10 नवंबर को केशवानंद ने आधार न मिलने से खिन्न होकर ही सीएम के मोबाइल फोन पर कॉल कर हरकी पैड़ी को पेट्रोल बम से उड़ा देने की धमकी दी थी। उस वक्त सीएम का मोबाइल फोन उनके प्रोटोकॉल अधिकार आनंद सिंह रावत के पास था। उनकी ओर से उसी दिन हरिद्वार कोतवाली में इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

केशवानंद को हिरासत में ले लिया था

क्रिमिनल इंवेस्टिगेशन यूनिट यानी सीआईयू और हरिद्वार पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर कार्रवाई करते हुए केशवानंद नौटियाल पुत्र विद्यादत्त नौटियाल निवासी गांव आंताखोली चौलीसेंण कण्डारस्यूं जिला पौड़ी गढ़वाल, हाल निवासी एमटी कालोनी प्रेमनगर देहरादून को हिरासत में ले लिया था।

उसके कब्जे से धमकी देने में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद हुआ था। पूछताछ में सामने आया था कि एक ढाबे पर कार्यरत केशवानंद का आधार कार्ड नहीं बना था। वह जहां भी नौकरी के लिए जाता, उससे आईडी प्रूफ की मांग की जाती थी। इससे व्यथित होकर ही उसने सीधे सीएम के नंबर पर ही कॉल कर धमकी दे दी थी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान से बातचीत कर उसका आधार कार्ड बनवाने के लिए पहल की

पता चला था कि सीएम का नंबर उसे इलाहाबाद में मिले एक युवक बॉबी ने दिया था। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने उसकी मनोदशा को समझते हुए ग्राम प्रधान से बातचीत कर उसका आधार कार्ड बनवाने के लिए पहल की थी।

वह आधार की औपचारिकता पूरी कर चुका था, लेकिन उसे नहीं मालूम था कि आधार उसे मिलेगा कैसे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि केशवानंद को आधार कार्ड सौंप दिया गया है, वह फिलहाल अपने गांव में ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें