फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना : यहां मुफ्त सिलिंडर के लिए हजारों लोगों ने तोड़ा परिवार से नाता

Fri, 28 Dec 2018 08:35 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal जूही प्रजापति, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
lpg gas
विज्ञापन

उज्ज्वला योजना का मुफ्त गैस सिलिंडर पाने के लिए नौ हजार लोगों ने अपने परिवार से नाता तोड़ दिया। असल में भले ही वह परिवार के सदस्य हों, लेकिन दस्तावेज में अब उनका अलग परिवार है।

विज्ञापन


हालांकि इसके बावजूद गैस कनेक्शन पाने की उनकी साजिश कामयाब नहीं हो पाई। स्क्रूटनी के दौरान ही तेल कंपनियों ने ऐसे सभी नौ हजार आवेदनों को निरस्त कर दिया। 

केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री उज्ज्वजा योजना उन लोगों के लिए शुरू की गई थी, जो गरीब परिवारों से ताल्लुक रखते है और उन घरों में महिलाएं अभी भी चूल्हे पर खाना बनाती है।

विज्ञापन
Trending Videos

सभी गैस कनेक्शन ऑनलाइन

प्रदेश में बड़े पैमाने पर इस योजना का लोगों ने लाभ लिया है। चूंकि इस योजना के तहत गैस कनेक्शन मुफ्त दिए जा रहे हैं, तो कई लाभार्थी परिवार के लोग इसे दोबारा पाने के लिए गलत तरीकों का इस्तेमाल करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

चूंकि तेल कंपनी ने सभी गैस कनेक्शन ऑनलाइन कर रखे हैं। हर लाभार्थी परिवार के मुखिया समेत सभी सदस्यों के नाम और उनके आधार नंबर पोर्टल में दर्ज किए गए हैं।

लिहाजा आवेदन पोर्टल पर अपलोड करते ही अलग परिवार की पहचान के तौर पर फार्म भरने के बावजूद यह पता चल जाता है कि अमुक आवेदक फलां परिवार से हैं, जिसे योजना के तहत पहले ही लाभ प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन

पहले ही योजना का लाभ मिल चुका है

हाल ही में तेल कंपनी ने पोर्टल पर छंटनी की तो पता चला कि ऐसे नौ हजार आवेदन उज्ज्वला योजना के तहत किए गए हैं, जिन लोगों के परिवार को पूर्व में गैस कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। मामले का खुलासा होने के बाद तेल कंपनी से सभी आवेदनों को निरस्त कर दिया गया है। 

पोर्टल पर अभी तक जिले के नौ हजार आवेदन ऐसे पाए गए हैं जो उस परिवार से संबंधित सदस्यों के हैं, जिन्हें पहले ही योजना का लाभ मिल चुका है। ऐसे आवेदनों को निरस्त कर दिया गया है।  साथ ही गैस एजेंसियों को चेतावनी दी है कि वह उपभोक्ताओं के आवेदन को अपने पोर्टल पर जांच करने के बाद ही तेल कंपनी के पोर्टल पर अपलोड करें। 
- सुधीर कश्यप, एरिया मैनेजर, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें