गौरव सेनानी एसोसिएशन उत्तराखंड की बैठक में आगामी छह अगस्त को रामलीला मैदान दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में भागीदारी को लेकर चर्चा हुई। बैठक में कोर ग्रुप व देहरादून के सहयोगी पूर्व सैनिक संगठनों के अध्यक्षों से बात की गई। इसमें एसोसिएशन के सातवें स्थापना दिवस और ओआरओपी की सभी गतिविधियों का आय-व्यय का हिसाब रखा गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी छह अगस्त को उत्तराखंड से हजारों पूर्व सैनिक प्रदर्शन में हिस्सा लेने दिल्ली जाएंगे। इसके लिए बसों और अन्य वाहनों के इंतजाम पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान अध्यक्ष महावीर राणा, उपाध्यक्ष मनवर सिंह रौथाण, सचिव गिरीश जोशी, सत्यप्रकाश डबराल मौजूद रहे।