फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 25 युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस ने की पूछताछ, इंटेलिजेंस भी सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेल नगर स्थित एक कॉलेज के गेट पर छात्र पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने करीब 25 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी हैं। इनमें कुछ हमलावर भी बताए जा रहे हैं। पुलिस जल्द ही कुछ युवकों को गिरफ्तार कर सकती है। इसके साथ ही कुछ संगठनों के नाम भी इस मामले में सामने आए हैं, जिन्होंने हमलावरों को उकसाया है। इस पर इंटेलिजेंस भी सक्रिय हो गई है। उधर घायल छात्र की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल बृहस्पतिवार शाम सरस्वती विहार निवासी अमन भंडारी कॉलेज की छुट्टी के बाद बाइक से घर जाने के लिए निकला था। इसी बीच कॉलेज के गेट पर घात लगाए बैठे स्कूटर सवार तीन युवकों ने उसे टक्कर मारकर गिरा दिया। अमन ने वहां से उठने की कोशिश की तो एकाएक दर्जनों युवक वहां आ गए और उन्होंने अमन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। उसके सिर पर कई चोटें आईं। लहूलुहान हालत में अमन को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

इस मामले में बृहस्पतिवार रात को ही हिंदू संगठनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा भी किया था। उन्हेंं शांत करने के लिए पुलिस को कई थानों से फोर्स मंगानी पड़ी थी। देर रात तक वहां पर तनाव की स्थिति बनी रही। इस बीच पुलिस ने रात में ही कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस की यह कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रही।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि 25 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सभी की मोबाइल लोेकेशन के आधार पर घटनास्थल पर मौजूदगी का पता लगाया जा रहा है। कुछ युवक मुकदमे में नामजद हैं। लिहाजा, इन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि मारपीट पिछले दिनों सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट के विरोध में की गई थी। अमन का इस पोस्ट से संबंध बताया जा रहा है। इस मामले में भी पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। इधर, सूत्रों के मुताबिक कुछ संगठन भी इसमें शामिल हैं, जिन्होंने युवकों को उकसाया है।
शुक्रवार को भी हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन
इस मामले में शुक्रवार को भी हिंदू संगठनों ने एसजीआरआर विवि के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। पुलिस ने उन्हें जल्द गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया।

13 चोंटे हैं अमन के सिर पर
हमले से अमन के सिर में 12 से 13 चोटें आई हैं। ये चोट नुकीले हथियारों, कड़े, पंच आदि के वार से आई हैं। इनमे कुछ घाव बहुत गहरे हैं। हालांकि, चिकित्सकों ने अमन की हालत खतरे से बाहर बताई है। हमले में कुछ नए और कुछ पुराने छात्र बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें