दोनों ने हजारों सिम फर्जी आईडी पर जारी कराए
ललिता भूटान की रहने वाली है। जबकि, तेनजिंग चोफेल तिब्बत का नागरिक है। दोनों ने भारत से ही पढ़ाई की और बाद में बीच में ही छोड़ दी। इसके बाद दोनों साइबर ठगों के साथ काम करने लगे। इन दोनों ने हजारों सिम फर्जी आईडी पर जारी कराए और इन्हें विदेशों में भेजने लगे।
इन सिम कार्ड से साइबर ठग व्हाट्सएप चलाते हैं। इसके माध्यम से भारतीय लोगों को मैसेज कर कमाई का झांसा देते हैं। पूछताछ में बताया कि इन दोनों ने 500 से ज्यादा सिम कार्ड सिंगापुर, हांगकांग, चीन आदि देशों में भेजे हैं। जानकारी मिली है कि इन्होंने भी बहुत से लोगों को ठगा है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मसूरी में नौ होटलों को बंद करने के आदेश, 20 को थमाए नोटिस, दो पर 60 लाख का जुर्माना
सैकड़ों करोड़ की हो सकती है ठगी
अभी मामला 22 लाख रुपये की ठगी का है। लेकिन, 500 नंबर की जांच की जाती है तो यह ठगी करोड़ों रुपये तक हो सकती है। है तो यह ठगी करोड़ों रुपये तक हो सकती है। साइबर थाना पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जल्द ही विवरण निकलने के बाद इस मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी।I