फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नौ वाहनों को किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
Iलापरवाही और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई
विज्ञापन

I

I
I

Iसहसपुर, विकासनगर, सेलाकुई, कालसी पुलिस ने चलाया अभियानI

लापरवाही और शराब पीकर वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। बीते सोमवार देर शाम पछवादून पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नौ वाहनों को सीज किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर एक वाहन को सीज किया गया। जुर्माना भी वसूला गया।

सेलाकुई पुलिस ने थाना प्रभारी मोहन सिंह के नेतृत्व में मुख्य बाजार में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान देर रात तक चला। एमवी एक्ट में 20 वाहनों का चालान किया गया। रैश ड्राइविंग/ड्रंक एंड ड्राइव में चार वाहनों को सीज किया गया। पुलिस एक्ट में 12 चालान किए गए। कुल आठ हजार का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन




कोतवाली विकासनगर प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया। एमवी एक्ट में चार चालान किए। रैश ड्राइविंग, ड्रंक एंड ड्राइव में तीन वाहन सीज किए। एक वाहन को यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर सीज किया गया। पुलिस एक्ट में छह चालन किए गए। 1800 रुपये का जुर्माना वसूला। थाना प्रभारी सहसपुर गिरीश नेगी ने बताया कि एमवी एक्ट में 45 चालान किए। रैश ड्राइविंग, ड्रंक एंड ड्राइव में दो वाहन सीज किए। चार कोर्ट के चालान किए गए। 27500 रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन


कालसी थाना पुलिस ने एमवी एक्ट में सात वाहनों के चालान किए। 3500 रुपये का जुर्माना वसूला। पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर भाष्कर शाह ने बताया कि लापरवाही और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के वाहन सीज किए जाएंगे।





Iडंपर और ट्रैक्टर ट्राॅली सीजI



कोतवाली पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ भी अभियान चलाया। इस दौरान अवैध खनन में एक डंपर और एक ट्रैक्टर ट्राॅली को सीज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें