फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी रुड़कीः खत्म हुआ 'मौज' का सिलसिला

Tue, 08 Oct 2013 12:04 PM IST
दीपक मिश्रा/ अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिनों से आईआईटी रुड़की में चल रहा डांस और मस्ती का सिलसिला सोमवार को खत्म हो गया।
विज्ञापन


तीन दिन मौज करने के बाद ‘थोम्सो-2013’ में भाग लेने आए छात्र सोमवार को उदास थे। लेकिन जब अगले साल ‘थोम्सो-2014’ मिलने का वादा पक्का हुआ तो चेहरों पर मुस्कुराहट छा गई।

400 कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया
आईआईटी थोम्सो-2013 में छात्रों ने जमकर मस्ती की। देशभर से 400 कॉलेजों के छात्रों ने इसमें भाग लिया। मात्र तीन दिन के इस थोम्सो में छात्रों के बीच ऐसी दोस्ती हुई कि बिछड़ते समय सभी उदास हो गए। आईआईटी रुड़की के छात्रों से मिले प्यार और सहयोग ने बाहर से आए छात्रों को कायल कर दिया।
विज्ञापन


राजस्थान के एक कॉलेज से आए छात्र राहुल और सुधांशु मीणा ने बताया कि उन्होंने पहली बार ऐसा कार्यक्रम देखा। आने से पहले उन्हें डर लग रहा था, लेकिन इन तीन दिन में उन्होंने जो मस्ती की, उसे कभी भुला नहीं पाएंगे।
विज्ञापन


दिल्ली से आए राजीव शर्मा, नरेंद्र कुमार भी थोम्सो की तारीफ करते नहीं थक रहे थे। उनका कहना था कि यहां पर उन्होंने जमकर मस्ती की। उन्हें कई नए दोस्त मिले हैं। वह अगले साल भी आएंगे।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें