फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के लिए टेंशन भरे रहेंगे ये अंतिम पांच दिन, बॉडी प्रोटेक्टर के साथ मुस्तैद रहेंगे पुलिसकर्मी 

Fri, 27 Dec 2019 01:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • डीजीपी ने तैयारियों की समीक्षा कर शांति व्यवस्था बरकरार रखने के दिए निर्देश
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून पुलिस के लिए बीत रहे 2019 के अंतिम पांच दिन टेंशन भरे होंगे। सीएए के विरोध में शुक्रवार को मुस्लिमों के रोजा रखने के साथ इसकी शुरुआत होगी। अगले दो दिन सीएए के विरोध और समर्थन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।

विज्ञापन


इसके बाद नए साल के जश्न के नाम पर होने वाले हुड़दंग को रोकना होगा। इसी कड़ी में पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियाें की समीक्षा की। उन्हाेंने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। 

पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने बृहस्पतिवार को प्रदेशभर की कानून व्यवस्था की समीक्षा करने के साथ शुक्रवार को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। बताया गया कि शुक्रवार को सीएए के विरोध में मुस्लिमाें से रोजा रखने का अनुरोध किया गया है। 28 दिसंबर को सीएए के विरोध में कांग्रेस शहर में विरोध रैली निकालेगी। 29 दिसंबर को हिंदू संगठनाें की तरफ से सीएए के समर्थन में रैली प्रस्तावित है।
विज्ञापन


डीजीपी रतूड़ी ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार है। आयोजकाें को यह बता दिया कि जाए कि विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण होना चाहिए। यदि किसी तरह का उपद्रव करने की हिमाकत की तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्हाेंने एसएसपी को एहतियात के तौर पर जो भी जरूरी हो कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। संदिग्धों पर नजर रखने को सादी वर्दी में पुलिसकर्मियाें की तैनाती की जाए।

नए साल के स्वागत पर होने वाले कार्यक्रमों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। शीतकालीन अवकाश होने के कारण मसूरी में काफी संख्या में सैलानी आएंगे। इस लिहाज से यातायात व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। बैठक में डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार, आईजी कानून व्यवस्था एपी अंशुमान, आईजी गढ़वाल अजय रौतेला, एसएसपी अरुण मोहन जोशी, एसपी सिटी श्वेता चौबे आदि मौजूद रहीं। 

ये है रूपरेखा
-27 दिसंबर : सीएए के विरोध में शुक्रवार को रोजे पर रहेंगे मुस्लिम
-28 दिसंबर : कांग्रेस सीएए के विरोध के नाम पर करेगी शक्ति प्रदर्शन
-29 दिसंबर : हिंदू संगठन सीएए के समर्थन में शहर में निकालेंगे रैली
-31 दिसंबर : नए साल के जश्न में सड़कों पर हुड़दंग रोकने की रहेगी चुनौती

विज्ञापन

हेलमेट, डंडा और बाडी प्रोटेक्टर के साथ मुस्तैद रहेंगे पुलिसकर्मी 

पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियाें को पूरी तैयारी के साथ ड्यूटी पर आने के निर्देश दिए है। हेलमेट, डंडा और बॉडी प्रोटेक्टर अनिवार्य रूप से होना चाहिए, ताकि किसी भी विषम परिस्थिति से निपटा जा सके।  

डीजी अशोक कुमार ने पुलिस कप्तानों से विरोध प्रदर्शनाें को हल्के में ना लेने के निर्देश दिए हैं। ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को यह अच्छी तरह समझा दिया जाए कि कब उन्हें क्या करना है। हर पुलिसकर्मी पूरी तैयारी के साथ ड्यूटी स्थल पर नजर आना चाहिए। हाथ में डंडा, हेलमेट और बॉडी प्रोटेक्टर जरूरी होना चाहिए। 
 
दून को तीन कंपनी पीएसी
पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि दून में प्रस्तावित आंदोलनों को लेकर पुलिस को पीएसी की तीन अतिरिक्त कंपनी उपलब्ध करा दी गई है। इसके अलावा प्रदेश भर में तैनात सीपीयू की दस टीमाें को देहरादून में तैनाती दी गई है। उधर, एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि प्रदर्शन के मद्देनजर आईजी गढ़वाल से अतिरिक्त फोर्स उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। 
 
विरोध की आड़ में ना करें उपद्रव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरु ण मोहन जोशी ने कहा है कि विरोध की आड़ में किसी तरह का उपद्रव करने की कोशिश ना की जाए, अन्यथा उसके गंभीर परिणाम होंगे। उन्हाे थाना प्रभारियाें को हर स्थिति से निपटने को तैयार रहने को कहा गया है। उन्हाेंने कहा कि सीएए के समर्थन अथवा विरोध की आड़ में शहर के माहौल को खराब करने का प्रयास किया गया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें