फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत का यह है नारा, प्लास्टिक मुक्त हो देश हमारा

विज्ञापन
हरर्बटपुर बाजार में रैली निकालते छात्र। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
विकासनगर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शुक्रवार को विकासनगर बाजार क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। रैली को नगर पालिकाध्यक्ष शांति जुंवाठा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्रआओं को प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

डाकपत्थर चौक से शुरू हुई यह रैली एक्सचेंज रोड, अस्पताल रोड, सिनेमा गली, पहाड़ी गली, सहारनपुर बस स्टैंड, गीता भवन होते हुए मंडी चौकपर पहुंच संपन्न हुई। रैली में इंडियन पब्लिक स्कूल, सविम बाबूगढ़ और बाल भारती स्कूल के छात्रों ने प्रतिभाग किया। छात्रों ने स्वच्छ भारत का यह है नारा, प्लास्टिक मुक्त हो देश हमारा, प्लास्टिक छोड़ों, कपड़े और जूट के थैलों से नाता जोड़ों, आज से संकल्प करें, प्लास्टिक का प्रयोग बंद करेंगे, देश में भरी हुंकार, प्लास्टिक कचरे का हो बहिष्कार आदि नारों के साथ लोगों को जागरूक किया।



व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरीज सिंह ने कहा कि देश को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने के लिए व्यारी पूर्ण समर्थन करेंगे। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य, सभासद उपासना देवी, धर्मेंद्र ठाकुर, गुड्डी देवी, सफाई निरीक्षक जितेंद्र सिंह राय, प्रधान लिपिक प्रदीप कुमार वर्मा, लिपिक नवनीत गुप्ता, पवन कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं हरबर्टपुर में भी अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में कन्या जूनियर हाईस्कूल की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रैली का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट ने किया रैली सहारनपुर रोड, विकासनगर रोड, पांवटा रोड, देहरादून रोड होते हुए पालिका कार्यालय पहुंच संपन्न हुई। इस अवसर पर पवन थापा, मनोज बिष्ट, संदीप गुंसाई, रविंद्र कुमार, रघुवीर सिंह, मोहम्मद आजम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें