इस डिवाइस का एक मोबाइल ऐप तैयार किया गया है। डिवाइस खरीदने के बाद महिला को अपने मोबाइल में ऐप डाउनलोड करना होगा। यह डिवाइस इससे कनेक्ट होगी, जिस आधार पर महिला अपने पति, पिता या अन्य दस परिजनों के मोबाइल नंबर इसमें जोड़ देगी। डिवाइस में एक बटन लगाया गया है। इस बटन को तीन बार दबाते ही उस महिला की लोकेशन का मैसेज सभी मोबाइल नंबरों पर चला जाएगा।
कई बार लोग मैसेज नहीं पढ़ पाते, इसलिए हर एक मिनट के बाद सभी नंबरों पर कॉल जानी शुरू हो जाएगी। इसमें बताया जाएगा कि वह महिला संकट में है, आपकी मदद की जरूरत है। खास बात यह है कि जो मैसेज मोबाइल पर आएगा, उस पर क्लिक करते ही महिला की सही लोकेशन पता चल जाएगी। आप यहीं से सीधे गूगल मैप से इस लोकेशन को फॉलो कर सकते हैं।
नेटवर्क की जरूरत नहीं
बाजार में अभी तक जो भी इस तरह की डिवाइस उपलब्ध हैं, उनमें आमतौर पर मोबाइल नेटवर्क की सबसे बड़ी कमजोरी है। इस डिवाइस का यह लाभ होगा कि इसमें किसी भी तरह की नेटवर्क की जरूरत नहीं है। बेहद दुर्गम क्षेत्रों में भी सैटेलाइट से लिंक होने की वजह से यह डिवाइस पूरा काम करेगी।