फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले दस सालों में रिकॉर्ड तोड़ गए 12 जुलाई के दिन और रात, आप भी जानिए 

Fri, 14 Jul 2017 09:35 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
heavy rain in uttarakhand
विज्ञापन
उत्तराखंड में तबाही मचाने वाले 12 जुलाई के दिन और रात पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। आप भी जानिए...
विज्ञापन


12 जुलाई दस वर्षों में सबसे गर्म रात और सबसे ठंडे दिन वाली साबित हुई। जहां रात का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, वहीं दिन का अधिकतम तापमान दस वर्षों में सबसे कम 25.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 12 जुलाई का दिन सबसे ठंडा दिन साबित हुआ।

राजधानी में बीते दस साल के जुलाई के अधिकतम और न्यूनतम तापमान ने 12 जुलाई को नया रिकॉर्ड कायम किया। राजधानी में एक जुलाई 1931 को अधिकतम तापमान 40.6 का रिकॉर्ड है। बीते दस वर्षों में देखें तो जुलाई में अधिकतम तापमान 33 डिग्री से नीचे नहीं गया।
विज्ञापन


पहली बार 12 जुलाई को राजधानी का अधिकतम तापमान लुढ़ककर 25.7 डिग्री पर आ गया। इसी प्रकार, न्यूनतम तापमान का ऑल टाइम रिकॉर्ड 17 जुलाई 1978 का है। इस दिन जुलाई माह में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था।

इसके बाद बीते दस वर्षों में देखें तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री से 22 डिग्री तक रहा। इस साल 12 जुलाई का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक इस नए रिकॉर्ड पर अब पड़ताल शुरू करेंगे। मौसम के इस बदले मिजाज का अध्ययन किया जाएगा।

10 वर्षों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान

rain
वर्ष    अधिकतम (तिथि)    न्यूनतम (तिथि)
2007    33.7 (07)    22.1 (16)
2008    33.8 (29)    21.0 (02)
2009    35.1 (07)    21.2 (08)    
2010    34.3 (02)    20.5 (03)
2011    33.2 (04)    20.9 (16)
2012    37.1 (01)    22.1 (14)
2013    33.0 (27)    22.4 (20)
2014    33.7 (10)    22.1 (19)
2015    34.3 (26)    21.5 (11)
2016    34.0 (25)    22.0 (30)
विज्ञापन

25 जुलाई 1966 को हुई थी सर्वाधिक बारिश

heavy rain in uttarakhand
जुलाई माह में सर्वाधिक बारिश 25 जुलाई 1966 को हुई थी। राजधानी का यह ऑल टाइम रिकॉर्ड है। 24 घंटे के भीतर राजधानी में 487 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। इसके बाद 31 जुलाई 2010 को 24 घंटे के भीतर राजधानी में 363.7 मिमी बारिश हुई थी। 

दस साल में जुलाई में हुई अधिकतम बारिश
वर्ष    तिथि    बारिश (मिमी में)
2007    22    110
2008    31    161.1
2009    27    60.8
2010    31    363.7
2011    28    119.3
2012    14    89.2
2013    08    129.6
2014    14    69.2
2015    11    114.7
2016    23    78.3
2017   12   112.2 (अभी तक)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें