उत्तराखंड में तबाही मचाने वाले 12 जुलाई के दिन और रात पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। आप भी जानिए...
12 जुलाई दस वर्षों में सबसे गर्म रात और सबसे ठंडे दिन वाली साबित हुई। जहां रात का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, वहीं दिन का अधिकतम तापमान दस वर्षों में सबसे कम 25.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 12 जुलाई का दिन सबसे ठंडा दिन साबित हुआ।
राजधानी में बीते दस साल के जुलाई के अधिकतम और न्यूनतम तापमान ने 12 जुलाई को नया रिकॉर्ड कायम किया। राजधानी में एक जुलाई 1931 को अधिकतम तापमान 40.6 का रिकॉर्ड है। बीते दस वर्षों में देखें तो जुलाई में अधिकतम तापमान 33 डिग्री से नीचे नहीं गया।
पहली बार 12 जुलाई को राजधानी का अधिकतम तापमान लुढ़ककर 25.7 डिग्री पर आ गया। इसी प्रकार, न्यूनतम तापमान का ऑल टाइम रिकॉर्ड 17 जुलाई 1978 का है। इस दिन जुलाई माह में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था।
इसके बाद बीते दस वर्षों में देखें तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री से 22 डिग्री तक रहा। इस साल 12 जुलाई का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक इस नए रिकॉर्ड पर अब पड़ताल शुरू करेंगे। मौसम के इस बदले मिजाज का अध्ययन किया जाएगा।