फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पासपोर्ट का यह रंग नहीं बनेगा शर्मिंदगी की वजह, नियमों में बड़ा बदलाव

Sun, 18 Feb 2018 08:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

-कम पढ़े ल‌िखों के लिए था नारंगी रंग का पासपोर्ट
 
-शर्म‌िंदगी की आशंका से घटने लगे थे आवेदन
 
-विदेश मंत्रालय ने प्रस्ताव खारिज कर द‌िया
 
-ये है ईसीआर और ईसीएनआर
 
-तीन रंग के होते हैं पासपोर्ट
विज्ञापन
1 of 6
passport
विदेश घूमने जाने की प्लानिंग करने वाले कम पढ़े लिखे लोगों को अब पासपोर्ट के रंग को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्हें शर्मिंदगी नहीं झेलनी पड़ेगी।  

 
विज्ञापन

2 of 6
विदेश मंत्रालय को यह जानकारी ही नहीं है कि नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश का रेजिडेंट कमिश्नर कौन है। - फोटो : Demo pic
कम पढ़े ल‌िखों के लिए था नारंगी रंग का पासपोर्ट
विदेश जाने वाले कई लोगों की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल से नीचे होती है। विदेश मंत्रालय ने जनवरी में ऐसे लोगों के लिए नारंगी रंग का पासपोर्ट जारी करने का प्रस्ताव बनाया था। विदेश मंत्रालय के इस प्रस्ताव से अनपढ़ लोगों को परेशानी हो रही थी। इस योजना के बाद परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के मकसद से विदेश जाने का प्लान करने वाले कई लोगों ने पासपोर्ट के लिए आवेदन ही नहीं किया था।
 
विज्ञापन

3 of 6
passport
शर्म‌िंदगी की आशंका से घटने लगे थे आवेदन
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ऋषि अंगरा के मुताबिक कम पढ़े लिखे लोगों को लगने लगा था कि पासपोर्ट के रंग से उनकी शैक्षिक योग्यता झलक जाएगी। हर जगह उन्हें शर्मिंदगी झेलनी पड़ेगी। इसी झिझक के चलते ऐसे लोगों के पासपोर्ट आवेदनों की संख्या गिर गई थी। 

 

4 of 6
indian passport
विदेश मंत्रालय ने प्रस्ताव खारिज कर द‌िया
लेकिन विदेश मंत्रालय इस प्रस्ताव को खारिज कर चुका है। अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। जिसके चलते फरवरी में भी अनपढ़ लोगों के पासपोर्ट आवेदन पिछले सालों की तुलना में कम मिल रहे हैं। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी के मुताबिक पूर्व की भांति सामान्य सभी लोगों को नीले रंग का ही पासपोर्ट जारी होगा। पासपोर्ट के आखिरी पेज पर भी प्रिंट होगा। पासपोर्ट के आखिरी पेज में आवेदक के माता, पिता का नाम और पता होता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
plane - फोटो : self
ये है ईसीआर और ईसीएनआर
जो लोग 10वीं कक्षा से कम पढ़े होते हैं या फिर उनके पास शैक्षणिक प्रमाण पत्र मौजूद नहीं होता है उन्हें ईसीआर (एमिग्रेशन चेक रिक्यायर्ड) कैटेगरी में रखा जाता है। इस कैटेगरी के व्यक्ति को विदेश जाने से पहले हर बार आप्रवासन विभाग से मंजूरी लेनी होती है। ऐसे लोगों को विदेशों में जाकर काम करने के लिए करीब 14 टेस्टों को क्लीयर करना पड़ता है। ईसीएनआर में आने वाले लोग 14 कैटेगरी के लिए पहले से योग्य होते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
passport - फोटो : demo
तीन रंग के होते हैं पासपोर्ट
अभी तक नीला, सफेद और मरून रंग के पासपोर्ट मौजूद हैं। मरून रंग का पासपोर्ट राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के जज और संयुक्त सचिव के पद पर मौजूद लोगों को दिया जाता है। सफेद रंग का पासपोर्ट संयुक्त सचिव से नीचे के अफसरों को दिया जाता है। नीला रंग का पासपोर्ट आम नागरिकों को दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें