फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'JNU से अच्छा है ये कॉलेज, यहां पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे तो नहीं लगते’

Wed, 02 Aug 2017 02:45 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
JNU, DELHI - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के जेएनयू विश्वविद्यालय से अच्छा तो ये कॉलेज है। भाजपा के एक मंत्री ने उत्तराखंड के इस कॉलेज की तारीफ करते हुए कहा कि कम से कम इस कॉलेज में पाकिस्तान के नारे तो नहीं लगते...
विज्ञापन


'दिल्ली के जेएनयू विश्वविद्यालय से अच्छा तो अपना डीएवी पीजी कॉलेज है। कम से कम यहां के छात्रों में देशभक्ति तो है। वह पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे तो नहीं लगाते हैं।'

डीएवी पीजी कॉलेज में वीरता की दीवार का लोकार्पण करने पहुंचे राज्य की भाजपा सरकार के उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने यह बात कही। उन्होंने बताया कि आगामी नौ अगस्त से प्रदेश के सभी कॉलेजों में सरकार तिरंगा यात्रा शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन

डीएवी के छात्रों की देश भक्ति कमतर नहीं

dhan singh - फोटो : amarujala
डीएवी पीजी कॉलेज में परमवीर चक्र विजेताओं की बहादुरी से भरी वीरता की दीवार का लोकार्पण उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने किया।

इस मौके पर उन्होंने कॉलेज में 18 कक्षों के नए भवन का भी लोकार्पण किया। मंत्री ने कहा कि जेएनयू में एक छात्र पर सरकार का 16 रुपये खर्च आता है और फिर भी वह पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं।

दूसरी ओर, हमारे डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र पर सरकार का एक से दो रुपये खर्च आता है लेकिन वह हिंदुस्तान जिंदाबाद ही करते हैं। अपने छात्रों की देशभक्ति कहीं से भी कमतर नहीं है। छात्रों में देशभक्ति की इसी परंपरा को और मजबूत करने के लिए सरकार प्रदेश के 72 डिग्री कॉलेजों में नौ अगस्त से तिरंगा यात्रा शुरू करने जा रही है। उन्होंने बताया कि इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत देहरादून के एमकेपी पीजी कॉलेज से की जाएगी। इसके बाद यह यात्रा सभी कॉलेजों में चलेगी।
 
विज्ञापन

सभी कालेजों में किया जा रहा है झंडारोहण

गौरतलब है कि इससे पहले मंत्री के आदेश पर सभी कॉलेजों में झंडारोहण किया जा रहा है। सुबह को राष्ट्रगान और शाम को राष्ट्रगीत भी गाया जा रहा है।

वीरता की दीवार भी मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देशों पर प्रदेशभर के कॉलेजों व विवि में बनाई जा रही है।

इस मौके पर राजपुर विधायक खजान दास, मसूरी विधायक गणेश जोशी, प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन, चीफ प्रॉक्टर डा. सत्यव्रत त्यागी, छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार, महासचिव कपिल शर्मा सहित तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें