फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय बचाने के चक्कर में सवारियों से भरा ऑटो पलटा, 13 लोग बुरी तरह हुए घायल

Sun, 30 Jul 2017 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
auto accident
विज्ञापन
कोटद्वार-सिगड्डी मार्ग पर गाय को बचाने के चक्कर में सवारियों से भरा एक ऑटो सड़क पर पलट गया। उसमें सवार सिगड्डी ग्रोथ सेंटर में कार्यरत एक फैक्ट्री के 11 कर्मचारी घायल हो गए।
विज्ञापन


निजी वाहनों से उन्हें राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में घायल युवतियों ने बताया कि वे सुबह साढ़े नौ बजे के करीब ऑटो में बैठकर ग्रोथ सेंटर स्थित केएमसी फैैक्ट्री जा रहे थे।

ऑटो भी ठीक स्पीड में जा रहा था, लेकिन मोटाढांक में पेट्रोल पंप के पास अचानक एक गाय ऑटो के सामने आ गई। 
Trending Videos
विज्ञापन

auto accident
गाय को बचाने के चक्कर में ऑटो चालक ने कट मारने की कोशिश की, लेकिन ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ऑटो के पलटने पर वहां ऑटो में सवार 11 कर्मचारियों में चीख पुकार मच गई। 
​
दुर्घटना में कौड़िया निवासी शिवानी (21), चुनिया (22), रोशनी (19), मुकेश कुमार (25), ऑटो चालक रविंद्र (22), पदमपुर सुखरौ निवासी अंजलि (20), शिवानी गौड़ (18), निंबूचौड़ निवासी वर्षा नेगी (19), सत्तीचौड़ निवासी सोनम (20), सोनिया (21), प्रीति जुयाल (24) और बालासौड़ निवासी पूजा डोबरियाल (20) घायल हो गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें