फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किडनी किंग से मिलने जेल पहुंची तीसरी बीवी, देखते ही चढ़ गया पारा, फिर...

Tue, 19 Sep 2017 02:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
kidney king doctor amit
विज्ञापन
देश-विदेश में कुख्यात किडनी किंग डा. अमित इस वक्त देहरादून जेल में कैद है। अमित के जेल में होने की खबर मिलते ही तीसरी बीवी देहरादून पहुंची। एक-दूसरे को देखते ही दोनों का पारा चढ़ गया। जानिए, फिर क्या हुआ...
विज्ञापन


तीसरी बीवी बुलबुल काफी समय से किडनी सौदागर डॉ.अमित से सामना करने को व्याकुल थी। किडनी कांड में डॉ.अमित का नाम सामने के बाद दून पुलिस ने सबसे पहले उसी से संपर्क साधा था। अमित और बुलबल के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को डॉ.अमित की गिरफ्तारी के बाद रविवार को बुलबुल हरियाणा से सीधे देहरादून पहुंच गई थी। 

उसने एसओजी आफिस पहुंचकर पुलिस की सराहना की थी। रविवार को ही उसका इरादा जेल में डॉ.अमित से मिलने का था, मगर देरी होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी थी। सोमवार को बुलबल अमित से मिलने की चाह में सुद्दोवाला जेल पहुंच गई। बंदी रक्षक बुलबुल के नाम की पर्ची लेकर अंदर गया तो डॉ.अमित ने उससे मुलाकात करने में किसी तरह की ना-नुकुर नहीं की। 
विज्ञापन


डॉ.अमित से सामना हुआ तो बुलबल अपने आप पर काबू नहीं रख पाई। लंबे समय से मन में दबा हुआ गुब्बार फूट पड़ा। महिला की आवाज सुनकर मुलाकात गृह में मौजूद दूसरे लोगों की निगाह उन पर टिक गई। डॉ.अमित ने भी अपनी बात रखने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। काफी देर तक उनके बीच गहमा-गहमी का दौर चलता रहा। एक बार तो बंदी रक्षक को उन्हें टोकना पड़ा। करीब 35 मिनट की मुलाकात के बाद बुलबुल वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें