फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड उदय 2018: जागर गायिका पद्मश्री बसंती देवी के मांगल गीतों से हुआ कार्यक्रम का आगाज

Sat, 10 Nov 2018 09:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
कार्यक्रम में प्रस्तुति देती बसंती देवी - फोटो : अमर उजाला
राज्य स्थापना दिवस पर आज देहरादून में अमर उजाला व इनेबल कनेक्ट कंसल्टिंग की ओर से पवेलियन मैदान में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत वंदना के साथ हुई। कार्यक्रम में मंत्री धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और सुबोध उनियाल भी मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
uttarakhand uday
कलाकारों की सुंदर प्रस्तुति देख दर्शक अभिभूत हो गए।इसके बाद जागर गायिका पद्मश्री बसंती देवी ने मांगल गीत गाकर वातावरण को भव्य बना दिया। शाम करीब साढ़े चार बजे से पवेलियन मैदान में तृतीय उत्तराखंड उदय सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

3 of 5
uttarakhand uday
इस मौके पर पवेलियन मैदान में बलूनी क्लासेस की ओर से 19 फीट का केक भी काटा गया। अमर उजाला और इनेबल कनेक्ट कंसल्टिंग (ईसीसी) की ओर से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के कई सुप्रसिद्ध लोक कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। 

4 of 5
uttarakhand uday
राज्य स्थापना दिवस के मौके पर आज तृतीय उत्तराखंड उदय सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक महोत्सव में कई सुप्रसिद्ध कलाकार लोक संस्कृति के रंग बिखेरे। साथ ही विभूतियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में एंट्री केवल पास के माध्यम से ही दी गई। यह पास विभिन्न स्थानों पर मुफ्त दिए गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
uttarakhand uday
पद्मश्री बसंती बिष्ट मां नंदा के जागरों के साथ रंगारंग कार्यक्रमों की शुरूआत हुई। इसके बाद जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण अपनी आवाज का जादू बिखेरा। लोक गायक स्वर कोकिला मीना राणा अपनी मखमली आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। पहाड़ी रॉक-फोक स्टार अमित सागर ने जैसे ही सुपरहिट चैत्वाली गीत के साथ समा बांधा, दर्शक खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें