फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार बवाल: हालात सामान्य, धारा 144 बरकरार

Fri, 02 Oct 2015 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार (पौड़ी)
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में दो दिन से खराब माहौल सामान्य हो गया है। बृहस्पतिवार को स्कूल, कॉलेज और बाजार खुल गए। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस और पीएसी की लगातार गश्त जारी है।
विज्ञापन


हालांकि शहर में हफ्ता-दस दिन और धारा 144 बरकरार रहेगी। बृहस्पतिवार सुबह से आम दिनों की तरह बाजार खुले तो शहर में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। कल तक सुनसान पड़े शहर के प्रमुख बाजार और मार्गों पर फिर से चहल-पहल शुरू हो गई।

हालात को पूरी तरह काबू में बताते हुए डीएम और एसपी भी बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पौड़ी लौट गए हैं। शहर में चार कंपनियां पीएसी और दूसरे थानों की पुलिस फोर्स कुछ दिन और बनी रहेगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को झंडाचौक, गोखले मार्ग, स्टेशन रोड, नजीबाबाद मार्ग, देवीरोड फिर से गुलजार हो गए। तहसील क्षेत्र के स्कूल कालेज खोल दिए गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

दो दिन में सब सामान्य, जैसे कुछ हुआ ही न हो

शहर की चहल-पहल देखकर ऐसा नहीं लगा कि दो दिन पहले यहां तोड़फोड़ के बाद बवाल मचा हो। शहर में यातायात सामान्य तरीके से चला। रोडवेज, जीएमओयू, ऑटो और जीप टैक्सियां भी खचाखच भरकर चलीं। सड़कों पर ठेली, रेहड़ी वाले भी चलने लगे।

हालात सामान्य होने पर व्यापारियों, शहरवासियों, परिवहन कंपनियों के साथ ही पुलिस प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राकेश गर्ग और जिलाध्यक्ष सेवकराम मानूजा का कहना है कि दो दिन के बंद से शहर में करोड़ों रुपये का व्यापार प्रभावित हुआ है।

उधर, बृहस्पतिवार को कई संगठनों ने शहर का माहौल ठीक होने पर संतोष जताया। जनअधिकार संयुक्त संघर्ष समिति की एक बैठक में सांप्रदायिक सौहार्द के लिए एक पीस कमेटी का गठन किया गया जो गांधी जयंती दो अक्तूबर को सुबह दस बजे हिंदू पंचायती धर्मशाला से तहसील तक एक शांति मार्च निकालेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें