फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सड़क सुरक्षा के क्रैश बैरियर उखाड़कर ले गए चोर, हादसे का बढ़ा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। सड़कों पर वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए लगाए गए क्रैश बैरियर और उनके लोहे के पिलर चोरी होने का मामला सामने आया है। अटल उद्यान के नजदीक हाथीपांव मार्ग पर कई स्थानों से असामाजिक तत्व द्वारा क्रैश बैरियर उखाड़कर ले गए हैं। बैरियर गायब होने से हादसे का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

लोनिवि द्वारा दुर्घटना संभावित और संवेदनशील स्थानों पर वाहनों को सड़क से बाहर जाने से रोकने और सड़क किनारे सुरक्षा के लिए क्रैश बैरियर लगाए गए थे। अटल उद्यान के संचालक सुरेंद्र राणा ने बताया कि अटल उद्यान के नजदीक हाथीपांव सड़क पर कुछ स्थानों से क्रैश बैरियर चोरी हो चुके हैं और उनके पिलर तक उखाड़ दिए गए हैं। उन्होंने विभाग से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार वर्मा ने बताया कि क्रैश बैरियर चोरी होने की जानकारी मिली है। मामले की जांच के लिए टीम मौके पर भेजी जा रही है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें