फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरीः एक रात में बनाया 4 लाख का गेम

Tue, 22 Oct 2013 08:30 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में दुकान का शटर उखाड़कर चोरों ने 65 मोबाइल चोरी कर लिए। चुराए गए मोबाइल की कीमत लगभग चार लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस चौकीदार को हिरासत में लेकर भी पूछताछ कर रही है। दुकान मालिक ने शहर कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्शनलाल चौक के समीप गांधी रोड पर आसिम रहमान की एवर ग्रीन कम्यूनिकेशन के नाम से मोबाइल की दुकान है।

तीन मोबाइल टेबल पर रखे मिले
आसिम का घर इनामुल्ला बिल्डिंग के पास गांधी रोड पर है। सोमवार रात नौ बजे आसिम और अन्य कर्मचारी दुकान बंद कर घर गए थे। मंगलवार सुबह आठ बजे दुकान में आए तो शटर बीच से उखड़ा हुआ और साइड का कुंडा टूटा हुआ था।
विज्ञापन


पैसों का गल्ला दुकान के काउंटर पर पड़ा था और तीन मोबाइल टेबल पर रखे मिले। मोबाइल की गिनती की तो रैक में रखे 62 से 65 मोबाइल गायब थे। आसिम के मुताबिक, सभी मोबाइल टच स्क्रीन वाले और पांच से दस हजार रुपये तक के दाम वाले थे।

कीमत करीब चार लाख रुपये
चुराए गए मोबाइल नंबर की कीमत करीब चार लाख रुपये है। आसिम ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद शहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।

चोरों का सुराग जुटाने के लिए फोरेंसिक एक्पर्ट्स की भी मदद ली गई। दुकानदारों ने बताया कि रात को वहां पर उन्होंने चौकीदार रखा हुआ है। चौकीदार का कहना है कि सुबह पांच बजे तक वह वहीं घूम रहा था, लेकिन तब तक घटना नहीं हुई थी।

बच्चे की मदद से हुई चोरी
चोरों ने किसी बच्चे की मदद से घटना को अंजाम दिया। फोरेंसिक एक्सपर्ट्स को घटनास्थल पर 10-11 साल के बच्चे के फिंगर प्रिंट मिले हैं। दुकान के काउंटर, गल्ले और रैक पर बच्चे के ये फिंगर प्रिंट मिलना बताया गया है। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि शटर को थोड़ा सा ऊपर कर चोरों ने बच्चे को दुकान के अंदर किया होगा।

डेढ़ साल पहले भी हुआ चोरी का प्रयास
मोबाइल दुकान के बगल में स्थित होम्योपैथी दवा की दुकान में भी करीब डेढ़ साल पहले चोरों ने चोरी का प्रयास किया था। इसमें भी शटर उखाड़ा गया था, लेकिन चोर वहां से कुछ सामान ले जाने में सफल नहीं हो पाए थे। एसएसपी केवल खुराना का कहना है कि चोरों के बारे पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें