II
पुलिस ने तीनों घटनाओं में दर्ज किया मुकदमा, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही
I
Iचोरों ने तीन घरों से लाखों का माल चोरी कर लिया। तीनों घटनाएं अलग-अलग दिनों की हैं। पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की पहचान की जा रही है।
I
I
I
I
चार लोगों के मोबाइल फोन चोरी
I
I
I
Iघटना कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मण चौक इलाके की है। यहां पर अपरेंद्र कुमार अपने साथियों के साथ किराए पर रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह गत 27 फरवरी को अपने साथी सुरेश कुमार, अर्जुन कुमार और रामकुमार के साथ मकान मालिक के घर पर थे। वापस आए तो देखा कि उनके कमरे से सभी के मोबाइल चोरी हो गए हैं। शहर कोतवाल कैलाश चंद भट्ट ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
I
I
I
I
ईसी रोड स्थित मकान से टोटियां चोरी
I
I
I
Iचोरों ने ईसी रोड स्थित एक बंद मकान को भी निशाना बनाया। यहां से पानी की कीमती टोटियां चोरी हो गईं। चोरी को लेकर डॉ. वीरेंद्र सिंह ने डालनवाला थाने में तहरीर दी। वह गत 22 जनवरी को निजी काम से दिल्ली गए थे। 26 फरवरी को वापस आए और दो दिन बाद अपने कर्मचारी को इस बंद आवास पर भेजा। इस दौरान चोरी का पता लगा। चोर बाथरूम, किचन की कीमती टोंटियां चुराकर ले गए हैं। इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
I
I
I
I
बंद मकान से जेवरात हुए चोरी
I
I
I
Iघटना डालनवाला थाना क्षेत्र की है। यहां संजय कॉलोनी इमरान का मकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से बिजनौर के रायपुर सादात के रहने वाले हैं। पिछले दिनों उनके पिता का देहांत हो गया था। गत 27 फरवरी को वह अपने गांव गए थे। अगले दिन उनके पड़ोसियों ने घर में चोरी होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। इमरान ने बताया कि उनके घर से गहने और नकदी चोरी हुई है। वापस आने के बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत की जिसके आधार पर डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।I