फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: सीएयू सचिव महिम वर्मा के घर में घुसे चोर, हुए नाकाम

Sat, 25 Apr 2020 10:19 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के सचिव महिम वर्मा के घर शनिवार तड़के दो चोर घुस आए। उनकी आवाज सुनकर महिम के चाचा उठकर बाहर आए तो उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान वे भाग निकले।
विज्ञापन


महिम वर्मा ने बताया कि घटना तड़के 3 बजे उनके देहरादून के केवल विहार स्थित आवास की है। दो संदिग्ध व्यक्ति गेट लांघकर घर मे घुस आए। उनके चाचा ने बाहर निकलकर उन्हें पकड़ लिया। इस बीच आवाज सुनकर अन्य सदस्य भी आ गए।

कहा कि पूछताछ की तो उन्होंने सफाईकर्मी होने की बात कही। इस पर सदस्यों ने आपत्ति जताते हुए उनके चोर होने का अंदेशा जताया तो वे मौका देखकर भाग निकले। महिम ने कहा कि किसी तरह का सामान चोरी नहीं हुआ है। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें