बीसीसीआई से राज्य क्रिकेट एसोसिएशन को मान्यता नहीं मिलने के कारण राज्य के कई खिलाडिय़ों को अन्य राज्यों का रुख करना पड़ा।
इसमें ऋषभ पंत सहित कई अन्य नाम शामिल हैं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों का सामना करने के बाद भी राज्य और देश का मान बढ़ाया है।
रुड़की और आसपास के क्षेत्र से ऋषभ पंत, मुनव्वर अली, शोभित तोमर, विशाल चौधरी, मोहम्मद वसीम, हसन अख्तर, अमित, रोहित कुमार, शशांक धीमान, प्रशांत कुमार, गौरव कुमार आदि तमाम नाम हैं जो फिलहाल उत्तराखंड को छोड़कर अन्य राज्यों से क्रिकेट खेल रहे हैं।