फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून की शान हैं ये खिलाड़ी

Fri, 23 Aug 2013 12:39 PM IST
अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून केवल अपनी सुंदरता के लिए ही नहीं बल्कि खेलकूद के लिए भी दुनिया भर में जाना जाता है। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित अभिवन बिंद्रा देहरादून के ही हैं।
विज्ञापन


यहां के कई होनहारों ने देहरादून का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फलक पर ऊंचा किया है। इसके साथ ही उत्तराखंड शासन भी खेलों के विकास और प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है।

देहरादून में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के निर्माण के लिए 1.05 करोड़ रुपए, ग्रामीण क्षेत्रों में खेल विकास की सुविधाओं के विकास के लिए 2.5 करोड़ रुपये और देहरादून स्पोर्ट्स महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


देहरादून के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी

एथलेटिक्स
अंतर्राष्ट्रीय एथलीट यशवंत रावत ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मैराथन में एक स्वर्ण और राष्ट्रीय स्तर पर पांच स्वर्ण पदक जीते। अंतर्राष्ट्रीय एथलीट त्रिलोक पाल सिंह ने 11वीं वेटरन एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता में देश प्रतिनिधित्व कर 100 और 200 मीटर में स्वर्ण पदक जीता। अंतर्राष्ट्रीय एथलीट गजेंद्र सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एक स्वर्ण पदक और राष्ट्रीय स्तर पाचं स्वर्ण पदक जीते।

पर्वतारोहण
पर्वतारोहण में देहरादून के हर्षवर्धन बहुगुणा को मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही व प्रथम भारतीय महिला एवरेस्ट विजेता पद्मश्री बछेंद्री पाल उत्तराखंड में उत्तराकाशी की जिले की रहने वाली हैं।

फुटबॉल
अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉलर रामबहादुर क्षेत्री को रोम ओलंपिक में किए गए बेहतर प्रदर्शन के कारण चाइना वॉल के नाम से जाना जाता है। इन्हें दो बार राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉलर ऑफ द इयर व बेस्ट मिड फिल्डर ऑफ द सेंचुरि अवॉर्ड से नवाजा गया है।

मुक्केबाजी
देहरादून के मुक्के बाज पद्म बहादुर ने भी देश के फलक पर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

निशानेबाजी
अशोक कुमार शाही और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित अभिवन बिंद्रा देहरादून के ही हैं। दोहा एशियाई खेलों में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीतने वाले जसपाल राणा उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें