फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अमेरिका से आईं शिक्षिकाएं पढ़ा रहीं गणित और विज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
Iजीजीआईसी में फुलब्राइट टीजीसी कार्यक्रम के तहत पढ़ा रही हैं शिक्षिकाएंI
विज्ञापन




अमेरिका के फुलब्राइट टीचिंग एक्सीलेंस एंड अचीवमेंट (टीईए) कार्यक्रम के तहत दून आईं दो शिक्षिकाएं इन दिनों छात्राओं को गणित और विज्ञान का पाठ पढ़ा रही हैं।

राजपुर रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में यह शिक्षिकाएं छात्राओं को कठिन से कठिन सवालों को खेल-खेल में समझा रही हैं, जिससे कक्षाओं में ताजगी और रुचि बनी रहे। यह छात्राओं और शिक्षकों दोनों के लिए लाभदायक है। विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रेमलता बौड़ाई ने फुलब्राइट टीजीसी कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा, यह कार्यक्रम स्कूल के शैक्षिक परिदृश्य पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल रहा है। बताया कि 11 जुलाई तक चलने वाले इस कार्यक्रम का नेतृत्व शिक्षक रमेश बड़ोनी कर रहे हैं। वह कक्षा 12वीं के विज्ञान के छात्रों को भौतिकी पढ़ाते हैं। कहा, इस तरह के कार्यक्रम हमारे शैक्षिक परिणामों में सुधार लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iकभी गाकर तो कभी खेल से दे रहीं शिक्षाI



अमेरिका की शिक्षिका कोरिना और डेनियल छात्राओं को कभी गाकर तो कभी खेल के माध्यम से शिक्षा दे रहीं हैं। उनका कहना है कि पढ़ाने का अंदाज इतना सरल होना चाहिए कि छात्रा-छात्राओं को आसानी से समझ आ सके। कोरिना और डेनियल खेल के जरिये जटिल गणितीय अवधारणाओं को छात्राओं के लिए सुलभ और आनंददायक बना रही हैं। वहीं, इस मौके पर उन्होंने अपने देश की शिक्षण शैली के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें