फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उच्च शिक्षा संस्थानों में बिना अपार आईडी के प्रवेश नहीं होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
- सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों के कार्मिकों का प्रोफाइल समर्थ पर अपडेट करना होगा जरूरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उच्च शिक्षा सचिव रंजीत कुमार सिन्हा ने समर्थ माॅड्यूल्स के क्रियान्वयन और परीक्षा सुधारों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में बिना अपार आईडी के प्रवेश नहीं होगा। सभी छात्रों के लिए अपार आईडी का डाटा अनिवार्य होगा। इसी के माध्यम से समर्थ पोर्टल पर प्रवेश के लिए पंजीकरण हो सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों के कार्मिकों का प्रोफाइल समर्थ पर अपडेट करना जरूरी होगा। साथ ही आधार आधारित बायोमीट्रिक उपस्थिति न लगाने पर वेतन आहरित नहीं हो सकेगा। इसके अलावा केवल समर्थ पर लिया गया अवकाश ही मान्य होगा। उन्होंने परीक्षा सुधारों की दिशा में विश्वविद्यालयों को त्वरित कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। इसमें प्रश्नपत्र निर्माण सिस्टम आटोमेटेड होगा और प्रश्नपत्र बैंक भी बनेगा। बैठक में उच्च शिक्षा निदेशक डाॅ. वीएन खाली, संयुक्त सचिव विक्रम सिंह यादव, उप सचिव हरीश सागर, उप सचिव अजीत सिंह, अनुसचिव दीपक कुमार के अलावा सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें