फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नदी में मछली मारने पर लगेगा 10 हजार का दंड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खत उदपाल्टा के ग्रामीणों की सनातन धर्म मंदिर में शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें अमलावा नदी में मछली मारने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। बैठक में बताया गया कि नदी में आए दिन मछली मारने के लिए ब्लीचिंग पाउडर और करंट का प्रयोग किया जा रहा है। इससे छोटी-छोटी मछलियां मारी जा रही हैं। ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि अगर अमलावा नदी में कोई मछली मारते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ 10 हजार रुपये का दंड और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर नरेंद्र राय, श्याम सिंह, टीकम सिंह, अजय चौहान, मान सिंह चौहान, संजय शर्मा, जयपाल चौहान, आनंद रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें