I
I
I
I- सभी ने अपने-अपने शब्दों में खुशी का किया इजहारI
प्रदेशभर के होनहारों ने लैपटॉप और टैब के साथ प्रशस्तिपत्र हासिल किया तो चेहरों पर मुस्कान छा गई। हौसला अफजाई के साथ ही कुछ कर गुजरने की चेतना और भी बलवती हो गई। सम्मान पाते ही छात्रों के साथ ही अभिभावकों का सिर भी गर्व से ऊंचा हो गया। एक साथ एक मंच पर आई उत्तराखंड की मेधा की चमक देखते ही बनी।
अमर उजाला उत्तराखंड मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रदेश के टॉपर्स को लैपटॉप और टैब प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही मेधावियों को प्रमाणपत्र और प्रशस्तिपत्र भी प्रदान किए गए। समारोह में 12वीं के मेधावियों को लैपटॉप तो 10वीं के होनहारों को टैब प्रदान किए गए। उत्तराखंड बोर्ड की अधिकांश प्रतिभाओं में ज्यादातर ने विषम भौगोलिक और आर्थिक परिस्थितियों से लड़कर जीत हासिल की है। ऐसे में बेहतर संसाधनों को हासिल करना भी कई बार सपना होता है।
ऐसे में समारोह में छात्रों को शैक्षिक संसाधनों के जरिए मजबूती प्रदान करने के लिहाज से लैपटाॅप और टैब प्रदान किए गए तो छात्रों के चेहरे खिल गए। अभिभावकों के साथ विभिन्न जिलों से पहुंचे मेधावी बेहद खुश दिखे। सभी ने अपने-अपने शब्दों में इस खुशी को बयां भी किया।