फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जलाभिषेक के लिए उमड़े भक्त, हर हर महादेव के गूंजे जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
I- टपकेश्वर मंदिर के साथ शहरभर के शिवालयों में सुबह से ही लग गई भक्तों की कतार
विज्ञापन

I

I
I

I- मंदिरों का किया गया भव्य शृंगार, स्टॉल लगाकर बांटे प्रसादI

राजधानी दून में शुक्रवार को शिवरात्रि की धूम रही। शिवालयों में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में शिवभक्त उमड़े। चारों ओर हर हर महादेव के जयकारों की गूंज रही। सुबह से शाम तक जलाभिषेक का सिलसिला चलता रहा। कई जगहों पर स्टॉल लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

दून के ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की कतार लग गई। इससे पहले यहां रात 12 बजे 108 महंत कृष्णा गिरी महाराज और दिगंबर भरत गिरी महाराज ने रुद्राभिषेक कराया। सुबह होते ही हरिद्वार से जल लेकर आने वाले कांवड़िये जलाभिषेक करते रहे।
विज्ञापन


श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में हरिद्वार से लाए गए पवित्र गंगाजल और रुद्री पाठों के वैदिक मंत्रों के साथ भगवान शिव का सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया। यहां कावड़ियों ने बम-बम भोले के जयघोष के साथ श्री पृथ्वीनाथ महादेव का जलाभिषेक किया। मंदिर की परिक्रमा भी की। शाम को दिल्ली से मंगाए गए फूलों से मंदिर का भव्य शृंगार किया गया। इसके बाद भक्तों को खीर का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर दिगंबर भागवत पुरी, दिगंबर दिनेश पुरी, राजेंद्र आनंद, घनश्याम गोयल, विक्की गोयल, रोहित अग्रवाल, दिलीप सैनी, संजय गर्ग आदि मौजूद रहे। प्रेमनगर के श्री सनातन धर्म मंदिर में भी दिनभर भक्त जलाभिषेक करते रहे। इस मौके पर प्रधान सुभाष मांकिन, अवतार कृष्ण कौल, रवि भाटिया, मनोज बहल, सोमनाथ भाटिया, संगीता भाटिया, जतिन तलवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




Iशिवरात्रि पर लगाया स्वास्थ्य शिविरI

शिवरात्रि पर हरिद्वार से जल लेकर आने वाले कांवड़ियों का रात में स्वागत कर प्रसाद वितरित किया गया। बिंदाल पुल पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर शिवभक्तों को दवाइयां वितरित की गईं। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष रोशन राणा, आयुष जैन, गौरव जैन, हेमराज अरोड़ा, विनय प्रजापति, राहुल माटा, कृतिका राणा, अनुष्का राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें