फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शाम ढलते ही सेलाकुई में लगा जाम, फंसे रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बुधवार की शाम लगभग छह बजे सेलाकुई से होकर गुजरने वाले देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। जाम लग जाने से भारी संख्या में वाहन मार्ग पर फंस गए। लगभग एक घंटे के बाद शाम सात बजे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी।



सेलाकुई के मुख्य बाजार में शाम को अचानक से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। देहरादून व विकासनगर की ओर से आ रहे वाहन जाम में फंस गए। उधर, शाम के समय औद्योगिक इकाईयों से निकलने वाली कर्मचारियों की भीड़ ने स्थिति को और अधिक गंभीर बना दिया।
विज्ञापन


देखते ही देखते राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। इसके अलावा सेलाकुई की मार्ग पर निकलने वाली गलियों व सड़को के मुहानों पर भी वाहन फंस जाने से लोगों को समस्या उठानी पड़ी। लगभग एक घंटे तक रही जाम खुलने के बाद वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी।
विज्ञापन




सेलाकुई थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया औद्योगिक इकाइयों में छुट्टी होने के समय इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जो कुछ देर बाद ठीक हो जाती है। इसके अलावा नगर के सभी प्रमुख चौराहों व तिराहों पर मौजूद पुलिसकर्मी वाहनों के संचालन को व्यवस्थित करवा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें