मास्टर प्लान को लेकर जद्दोजहद
लंबे समय से सरकार इन शहरों के मास्टर प्लान को लेकर जद्दोजहद कर रही है। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ का ड्राफ्ट तैयार हुआ है, जो संबंधित प्राधिकरण को आपत्ति व सुझावों के लिए भेजा जाएगा। अभी विभाग को एनसीआर प्लानिंग बोर्ड का गठन भी करना है, जिसमें अलग से टाउन प्लानर की जरूरत होगी। ऐसे में किल्लत और बढ़ने की संभावना है। हालांकि विभाग में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के माध्यम से नए टाउन प्लानर की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है, जिसके जल्द पूरा होने की उम्मीद है। इनके आने से करीब पांच पद भर जाएंगे।
ये भी पढ़ें...Badrinath Highway: सड़क खोलने में जुटे मजदूरों पर अचानक भरभराकर गिरे बोल्डर, जान बचाने के लिए भागे...वीडियो
निकायों के भी बन रहे हैं मास्टर प्लान
प्रदेश के 63 नगर निकायों में भी सुनियोजित विकास के तहत मास्टर प्लान बनाने का काम चल रहा है। शहरी विकास विभाग इसकी प्रक्रिया चला रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले एक साल में इनके मास्टर प्लान भी बन जाएंगे।