पटेलनगर की चंद्रशेखर आजाद कॉलोनी के लोग मूलभूत सुविधाओं से महफूज हैं। यहां दिनभर में 8-10 घंटे तक बिजली कटी रहती है तो दो-दो दिन तक घरों में पानी नहीं आता है। लोगों ने समय पर कूड़ा उठान और नालियों की गंदगी साफ न होने की भी शिकायत की है।
कॉलोनी के लोगों ने कहा है कि कई दिनों तक नगर निगम की गाड़ी कूड़ा उठाने नहीं आती है। इस कारण कूड़ा सड़कों पर फैलने लगता है। नालियों की समय से सफाई न होने से मच्छरों के लार्वा पनपते हैं। गलियों की भी सफाई नहीं की जाती है। स्थानीय लोगों ने कहा कि कई बार निगम को मोहल्ले की समस्याओं से अवगत कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
बोले लोग
Iबारिश के वक्त नालियां उफनाने से सड़क से पानी बहने लगता है। कई दिनों तक नगर निगम की गाड़ी भी नहीं आती है। इससे सड़कों पर कूड़ा फैलने लगता है।
- अरुण कुमार,
स्थानीयI
Iदो-दो दिन तक पानी की सप्लाई नहीं होती है। नाली की बदबू से आस-पास के कॉलोनी के लोगों को सांस लेने में भी परेशानी होती है। इसके चलते बीमारियां भी फैल रही हैं।
- किशन लाल,
स्थानीयI
विकसित करने के लिए गली में सड़कें बनाई गईं पर गली की समस्याओं का निदान नहीं हुआ। एक बार बिजली कटने के बाद 8-10 घंटे तक बिजली नहीं आती है। I
- पिंटू शाह,I स्थानीय
Iचंद्रशेखर आजाद कॉलोनी से ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। दो दिन में निगम से कूड़ा उठान की गाड़ी भेजी जा रही है। लोगों से अपील है कि नालियों में कूड़ा न फेंके।
- डॉ. अविनाश खन्ना,
मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम देहरादूनI