फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण में संतुलन जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIमाया देवी विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ एप्लाइड साइंस विभाग की ओर से राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा, सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण में संतुलन समय की मांग है। इसके महत्व को समझने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए।
I
I
I
Iबृहस्पतिवार को आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने सतत विकास के पारंपरिक ज्ञान और पर्यावरण अनुकूल प्रथाओं का दस्तावेजीकरण विषय पर विचार रखे। इससे पहले उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र की निदेशक प्रो. डाॅ. अनीता रावत ने बतौर मुख्य अतिथि संगोष्ठी का शुभारंभ किया। उन्होंने वर्तमान समय पर पारंपरिक ज्ञान व विज्ञान की तकनीकी के समन्वय व संरक्षित रखने और नई पीढ़ी को पारंपरिक ज्ञान को संजोएं रखने पर जोर दिया। वहीं, वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. बृजमोहन शर्मा ने पारंपरिक ज्ञान की उपयोगिता व वैज्ञानिक परिपेक्ष में वर्तमान समय की उपयोगिता के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iइस मौके पर विवि की उपाध्यक्ष डाॅ. तृप्ति जुयाल सेमवाल, कुलपति प्रो. डाॅ. आशीष सेमवाल, डाॅ. राजे सिंह, डाॅ. बृजलाल, डाॅ. हरी सिंह, प्रो. संदीप विजय, डाॅ. पारूल, डाॅ. वर्षा उपाध्याय, प्रो. डाॅ. शिवानी गुलेरिया समेत शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें