फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दशहरा आज, खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



सुबह के 11 बजे हैं। पलटन बाजार में ग्राहकों की भीड़ लगी है। खासकर कपड़ों की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ है। छोटे और बड़ों सभी के कपड़ों की खूब खरीद की जा रही है। रेलवे स्टेशन के सामने से पलटन बाजार में प्रवेश करते ही घंटाघर के पास बाजार में रौनक है। सड़कें खचाखच भरी हुई हैं। दुकानों के आगे पार्किग किए जाने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। ई-रिक्शा और गलत दिशा से वाहनों को प्रवेश कराने के कारण बाजार में जाम की स्थिति है। पैदल चलने वालों को भी काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।



शाम के सात बजे हैं। धर्मपुर बाजार में भरपूर रौनक है। कपड़े से लेकर दीपावली को लेकर सभी प्रकार के सामानों की खरीद की जा रही है। खील और बतासे लेने के लिए भी लोगों की भीड़ बाजार में उमड़ रही है। दशहरे से पहले मिठाई लेने के लिए भी खासी भीड़ लगी है।
विज्ञापन




दशहरा पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह है। सोमवार को लोग तैयारियों में जुटे रहे। बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। दुकानों पर सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


सोमवार को बाजार में मिष्ठान, किराना आदि की दुकानों पर भीड़ लगी रही। खील, बताशे, गन्ना, सिंघाड़े, मूली आदि की भी खरीदारी की गई। बहनें दशहरे पर अपने भाइयों के कानों पर नौरतें रखती हैं और उन्हें तिलक कर मिठाई खिलाती हैं। भाई अपनी बहनों को उपहार भेंट करते हैं। इससे पूर्व गोबर से भगवान की आकृति बनाई जाती है, जिस पर सिंघाड़ा, खील, बताशे, गन्ना, मूली आदि अर्पित कर उसके चक्कर काटे जाते हैं। बही खातों, शस्त्र, कलम और पुस्तकों की पूजा की जाती है। इसके बाद परिवार के लोगों में प्रसाद के रूप में खील और बताशे का वितरण किया जाता है। दशहरे को लेकर बाजारों में दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। मिठाई विक्रेता विजय भंडारी का कहना है कि मिठाई की लोग खरीदारी कर रहे हैं। उम्मीद है कि त्योहार पर अच्छी बिक्री होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें