- सामान्य शाखा के 4261 और महिला शाखा में 484 पदों पर नहीं है नियमित प्रवक्ता
- आरटीआई से हुआ खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। शिक्षा विभाग में प्रवक्ताओं के 4745 पद खाली हैं। यह खुलासा सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई जानकारी में हुआ है। इन रिक्त पदों में सामान्य शाखा के 4261 और महिला शाखा के 484 पद शामिल हैं।
विभाग में हिंदी विषय के प्रवक्ताओं के सर्वाधिक 590 पद खाली हैं। इसके बाद अंग्रेजी के 586, नागरिक शास्त्र के 549 और अर्थशास्त्र के 543 पद रिक्त हैं। रसायन विज्ञान में 462, भौतिक विज्ञान में 389 और जीव विज्ञान में 382 पद खाली हैं। संस्कृत के 301, गणित के 266, भूगोल के 283 और इतिहास के 212 पद भी रिक्त हैं। समाजशास्त्र सहित अन्य विषयों में भी प्रवक्ताओं के पद भी खाली हैं। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राएं नियमित शिक्षकों के बिना ही बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। अभिभावकों के अनुसार, शिक्षकों की कमी के बावजूद छात्रों ने बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन किया है और कई छात्रों ने मेरिट लिस्ट में भी स्थान प्राप्त किया है। सरकारी स्कूलों में प्रधानाचार्यों के पद भी खाली हैं।
शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूल
सरकारी स्कूलों में नियमित शिक्षकों की कमी एक गंभीर चुनौती बनी हुई है। छात्रों को बिना पूर्णकालिक शिक्षकों के ही बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करनी पड़ रही है। स्कूलों में प्रवक्ताओं के अलावा प्रधानाचार्यों के पद भी खाली हैं। इससे स्कूलों के प्रशासनिक कामकाज पर असर पड़ रहा है।